भोपाल-इंदौर में मेट्रो चलेगी या मोनो रेल, अगले महीने चलेगा पता

इंदौर और भोपाल में मेट्रो चलेगी या मोनो रेल ये बात अगले महीने साफ हो जाएगी। सरकार ने मेट्रो की ज्यादा लागत को देखते हुए अब दोनों शहरो में मोनो रेल प्रोजेक्ट लांच करने पर विचार कर रही है। इसका प्रजेंटेशन तैयार है। जल्द ही अधिकारी इसे मुख्यमंत्री कमलनाथ को दिखाएंगे। मेट्रो प्रोजेक्ट को जमीन पर लाने से पहले ही प्रदेश सरकार इस पर 75 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च कर चुकी है।

उल्लेखनीय है कि बीते साल के अंतिम दिनों में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में कहा था कि मेट्रो की लागत ज्यादा आती है और जगह भी ज्यादा लगती है। इसकी तुलना में मोनो रेल में लागत भी कम और इसे मेट्रो की तुलना में आधी जगह में ही चलाया जा सकता है। इसलिए वे इंदौर भोपाल में मोनो रेल के बारे में विचार कर रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता जाफर का कहना है कि सरकार ने अभी मेट्रो प्रोजेक्ट को बंद नहीं किया है। मोनो रेल पर भी विचार किया जा रहा है। जो काम अच्छा और कम लागत में होगा उसे किया जाएगा। अगले महीने तक सबकुछ साफ हो जाएगा।

75 करोड़ खर्च: 10 साल से कागजों पर दौड़ रही मेट्रो पर 75 करोड़ खर्च हो चुके हैं। अब प्रोजेक्ट पर पुनर्विचार हो रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक, मेट्रो चलेगी या मोनो, कब चलेगी? इन प्रश्नों का जब तक पूरी तरह जवाब न मिल जाए तब तक शहर के ट्रैफिक की मौजूदा दिक्कतों को दूर करने के लिए फ्लायओवर, ग्रेड सेपरेटर और सब वे निर्माण पर भी दोबारा विचार हो सकता है। भोपाल में महापौर आलोक शर्मा ने कहा कि अगर शहर की यातायात व्यवस्था सरकार को सुधारनी है तो सरकार भोपाल में चार-पांच फ्लाईओवर बनवा दे।

पूर्व मंत्री बाबूलाल गौर ने जताई थी आशंका: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने दावा किया है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भोपाल और इंदौर के मेट्रो प्रोजेक्ट होल्ड कर दिए हैं। दोनों शहरों में मोनो रेल के संचालन पर विचार किया जा रहा है। गौर ने दैनिक भास्कर से चर्चा में बताया कि पिछले दिनों दिल्ली में मप्र भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में उनकी कमलनाथ से मुलाकात हुई थी। गौर के अनुसार यहां आपसी चर्चा में कमलनाथ ने उनसे कहा था कि दोनों शहरों के मेट्रो प्रोजेक्ट की लागत बहुत अधिक है। मोनो रेल पर इससे कम राशि खर्च होगी।

गुकेश ने 10 राउंड के इस टूर्नामेंट में 9 राउंड में सात अंक हासिल किए। गुकेश ने नौंवें राउंड में दिनेश शर्मा (रेटिंग 2303) को हराया। इस बीच, जॉर्जिया के ग्रैंडमास्टर पैंटसुइया लेवान ईरान के मोसादेगपुर मसूद को हराने के बाद सबसे आगे रहे। केरल के ग्रैंडमास्टर एसएल नारायणन ने ओडिशा के देबाशीस दास को पछाड़कर 7.5 अंक हासिल किए।

किकी के बाद बॉलीवुड में एक और चैलेंज दस्तक दे चुका है| इस चैलेंज को सबसे पहले एक्सेप्ट करने वालों में फैशन दीवा सोनम कपूर का नाम शामिल है। सोनम ने इंस्टाग्राम पर फोटो कोलाज शेयर किया है, जिसमें उनके दो लुक्स दिखाई दे रहे हैं। ​​​​​पहला दिल्ली 6 फिल्म का और दूसरा एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा फिल्म का।

चैलेंज के अनुसार 10 साल पुरानी फोटो और मौजूदा साल की फोटो को शेयर करना था, जिसमें सोनम ने अपनी 23 साल की उम्र वाली और फिर 33 साल की उम्र वाली फोटो कोलाज बनाई है। फोटो के कैप्शन में सोनम ने लिखा है कि - क्या आपको लगता है मुझे पापा (अनिल कपूर) के जीन्स मिले हैं।

हॉलीवुड स्टार्स के बीच यह चैलेंज बेहद फेमस हो चुका है। निकी मिनाज, जेनिफर लोपेज, मेडोना, केट हडसन जैसे सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर किए हैं, जिनमें 10 साल पुरानी और मौजूदा साल की फोटो शामिल है। यह चैलेंज बहुत तेजी से दुनिया भर में फेमस हो गया है।

Comments

Popular posts from this blog

Führende Scientologen gehören zu den aktivsten Immobilienplayern der Stadt

买买买冲动从何而来?超市营销手段大揭秘

تونس: هل تنجح الأحزاب السياسية في تشكيل حكومة ائتلافية مستقرة؟