नेपोटिज्म पर जाह्नवी कपूर- हां, जो मिला वो डिजर्व नहीं करती थी
Janhvi Kapoor on Nepotism नेपोटिज्म पर बॉलीवुड में आए दिन बहस होती रहती है. इसकी वजह है सितारों के बच्चों का बड़े बैनर तले लॉन्च होना और उन्हें लगातार बड़े मौके मिलते रहना. इस मुद्दे पर अब श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने भी टिप्पणी की है. जाह्नवी ने पहली बार माना, "हां मैं इस बात को मानती हूं कि मेरी जो शुरुआत हुई उसके पीछे मेरा बैकग्राउंड है." श्रीदेवी की सबसे बड़ी बेटी जाह्नवी ने पिछले साल करण जौहर के प्रोड्क्शन में धड़क से बॉलीवुड डेब्यू किया था.
एक इंटरव्यू में जाह्नवी कपूर ने कहा, "अगर बात की जाए बॉलीवुड में मुझे जो स्थान मिला है वो मैं डिजर्व करती हूं या नहीं, तो मेरा जवाब होगा नहीं. मैं इंडस्ट्री से ही आती हूं, इसलिए मेरे लिए बॉलीवुड में काम करना आसान रहा. अब जब मैं यहां आ ही गई हूं तो अब मेरी कोशिश रहेगी कि मैं पूरी मेहनत और लगन के साथ अपना काम करूं, ताकि लोग कम से कम ये न बोले कि मैं अपने पिता की वजह से फिल्मों में हूं."
जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो धड़क की सफलता के बाद उनके हाथ में करण जौहर की 'तख्त' है. जाह्नवी, 'गुंजन' नाम की बायोपिक में भी नजर आने वाली हैं. इसमें वो एक पायलट की भूमिका निभा रही हैं. हाल ही में उनके किरदार का लुक भी वायरल हुआ था.
नेपोटिज्म पर एक लंबे वक्त से बहस होती रही है. हाल के दिनों में बॉलीवुड में गैर फिल्मी कलाकारों को मिलने वाले मौकों को लेकर ये बहस ज्यादा बड़ी हुई है.
ऐश्वर्या राय बच्चन उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में से एक हैं जिन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ में अच्छा तालमेल बना कर रखती हैं. बॉलीवुड में ज्यादातर देखने को मिलता है कि शादी के बाद तमाम एक्ट्रेसेस फिल्मों से दूरी बना लेती हैं. या उनका प्रोफेशनल करियर धीरे धीरे खत्म हो जाता है. आज ऐश ना सिर्फ फिल्मों में काम कर रही हैं बल्कि वे आराध्या की भी खूब अच्छी तरह से देखभाल करती हैं.
हालिया इंटरव्यू में ऐश ने अपनी प्रग्नेंसी के बारे में पहली बार खुलकर बात की. ऐश को जब सुपर मॉम कह कर बुलाया गया तो वे काफी खुश हो गईं. उन्होंने कहा, "ये बेस्ट कॉम्प्लिमेंट है जो मुझे दिया जा सकता है. ये सबसे स्वाभाविक है और ये मेरे लिए जीवन का एक अनकंडीशनल एक्सपीरिएंस है. साथ ही ये सही मायने में एक प्यार है."
"मैं इसे डिफाइन करना पसंद नहीं करूंगी. मैं इसे तोड़ना भी पसंद नहीं करूंगी. मैं बस शुक्रिया कहना चाहूंगी. अपने बारे में ये सबसे प्यारी चीज है जो मैं सुन सकती हूं."
जब उनसे पूछा गया कि वे उन कुछ एक्ट्रेस में हैं जिन्होंने उस समय प्रेग्नेंसी को छिपाया नहीं जिस वक्त ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के लिए एक टैबू की तरह था, क्योंकि उस दौरान ज्यादातर एक्ट्रेस खुद को लाइमलाइट से दूर रखती थीं? ऐश्वर्या ने कहा, "मैं हमेशा से फ्रंट लाइन में रही हूं. मैंने कोई चीज छिपाने की कोशिश नहीं की है. मैं आर्मी में पहले मोर्चे पर खड़ी हूं. मैं आलोचना और हर किस्म के तंज लेने को तैयार रहती हूं और मुझसे प्रेरित होकर बाकी महिलाएं भी ऐसा करती हैं."
ऐश्वर्या ने कहा, "सिर्फ प्रेग्नेंसी के मामले में ही नहीं बल्कि और कई चीजों में भी मैंने ऐसा किया है. प्रेग्नेंसी का दौर मेरे लिए अच्छा समय था और मुझे खुद के बारे में सोच कर अच्छा लगता है. हम अगर पहल शुरू करेंगे तो परिवर्तन आएगा. सौभाग्य से मेरे साथ मेरा बेबाक होना हमेशा सही साबित होता आया है."

Comments
Post a Comment