Posts

Showing posts from December, 2018

फिर गिरे पेट्रोल-डीजल के दाम, 2018 में सबसे सस्ता पेट्रोल आज

पेट्रोलियम कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल के दाम में 22 पैसे की कटौती की. इससे पेट्रोल 2018 में सबसे निचले स्तर पर आ गया है जबकि डीजल की कीमतें 23 पैसे कम होकर नौ महीने के निचले स्तर पर आ गई हैं. पेट्रोलियम कंपनियों की सूचना के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल 69.26 रुपए से घटकर 69.04 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल 63.32 रुपए से 63.09 रुपए प्रति लीटर पर आ गया है. सिर्फ एक दिन को छोड़कर पेट्रोल की कीमतों में 18 अक्टूबर से लगातार गिरावट जारी है और अब यह 2018 के सबसे निचले स्तर पर आ गया है. डीजल मार्च के बाद अपने सबसे कम रेट पर है. पेट्रोल 18 अक्टूबर से लेकर अब तक 13.79 रुपए सस्ता हुआ जबकि इन ढाई महीनों में डीजल 12.06 रुपए गिरा है. चार अक्टूबर को पेट्रोल दिल्ली में 84 रुपए प्रति लीटर और मुंबई में 91.34 रुपए प्रति लीटर के सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गया था. इस दौरान, दिल्ली में डीजल 75.45 रुपए लीटर और मुंबई में 80.10 रुपए लीटर के ऊंचे स्तर पर था. ईंधन के दाम 16 अगस्त से बढ़ना शुरू हुए थे. 16 अगस्त से चार अक्टूबर के बीच पेट्रोल 6.86 रुपए जबकि डीजल 6.73 रुपए बढ़ा. सरकार ने चार अक्टूबर को पेट्रोल और ड...

सेंसेक्‍स में 225 अंकों की बढ़त, निफ्टी 10,850 के पार

रुपये में रिकवरी और प्रमुख एशियाई बाजारों में बढ़त की वजह से शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला. कारोबार के शुरू में सेंसेक्स  में 225 अंक मजबूत होकर 36,188 के स्तर पर कारोबार करता दिखा . वहीं निफ्टी भी 60 अंक मजबूत होकर 10865 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. शुरुआती कारोबार में मेटल और फार्मा शेयरों में अच्छी तेजी दिख रही है. बढ़त वाले शेयर में पावरग्रिड, वेदांता, एनटीपीसी, अदानी पोर्ट, टाटा स्‍टील के अलावा यस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं .  बता दें कि डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है. रुपया 11 पैसे की मजबूती के साथ 71.79 के स्तर पर खुला. वहीं, पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 71.90 के स्तर पर बंद हुआ था. पिछले सप्‍ताह ऐसी रही चाल इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 35 अंक बढ़त के साथ 35,963 पर और निफ्टी 14 की तेजी के साथ 10, 805 पर बंद हुआ. वहीं गुरुवार को सेंसेक्स 150.57 अंकों की बढ़त के साथ 35,929.64 पर और निफ्टी 53.95 अंकों की तेजी के साथ 10,791.55 पर बंद हुआ. अगर बुधवार की बात करें तो प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स करीब 629 अंक की मजबूती के साथ 35779 के स्तर पर बं...

अजीत डोभाल और CBI के नए चीफ ने दिया 'ऑपरेशन मिशेल' को अंजाम

वीवीआईपी चॉपर अगस्ता वेस्टलैंड केस की जांच कर रही सीबीआई की सफलता की कहानी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने लिखी है. सीबीआई ने लंबी कोशिशों के बाद आखिरकार इस डील के एक बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल के भारत प्रत्यर्पण में सफलता पाई है. सीबीआई अब मिशेल को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश करेगी. मिशेल को मंगलवार करीब 11 बजे भारत लाया गया. सीबीआई ने बयान दिया है कि मिशेल को भारत लाने के ऑपरेशन को अजीत डोभाल के निर्देशन में अंजाम दिया गया. सीबीआई के मुताबिक इस ऑपरेशन में सीबीआई के इनचार्ज डायरेक्टर एम नागेश्वर राव के कोऑर्डिनेशन से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया. इसके अलावा सीबीआई के जॉइंट डायरेक्टर साई मनोहर के नेतृत्व में टीम ने दुबई में रहकर मिशन को पूरा करने में अहम भूमिका निभाई. बता दें कि सीबीआई के दो शीर्ष अधिकारियों राकेश अस्थाना और आलोक वर्मा के बीच छिड़ी अदालती लड़ाई के बीच इस संस्था के लिए यह राहत भरी खबर है. अधिकारियों की कानूनी लड़ाई और आरोपों-प्रत्यारोपों के बीच सीबीआई ने मिशेल को भारत लाकर अहम सफलता हासिल की है. वहीं, विदेश मंत्रालय में सचिव (इकोनॉमिक रिलेशंस) टीएस ...