Posts

Showing posts from October, 2018

दिविज भारत के नंबर वन डबल्स खिलाड़ी बने, बोपन्ना नौ स्थान खिसककर 39वें नंबर पर पहुंचे

दिविज शरण भारत के नंबर वन डबल्स टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने पिछले सप्ताह न्यूजीलैंड के अर्टेम सीटक के साथ मिलकर स्विस इंडोर्स एटीपी वर्ल्ड टूर 500 टूर्नामेंट में पुरुष डबल्स का क्वार्टर फाइनल खेला था। हालांकि, वे जर्मनी के ज्वेरेव बंधु एलेक्जेंडर और मिशाका की जोड़ी से 6-1, 6-3 से हार गए, लेकिन क्वार्टर फाइनल खेलने से वे डबल्स रैंकिंग में 38वें नंबर पर पहुंच गए। पुरुष डबल्स में अमेरिका माइक ब्रायन पहले नंबर पर हैं। पुरुष सिंगल्स में टॉप-5 खिलाड़ियों की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं पुरुष सिंगल्स में स्पेन के राफेल नडाल पहले , सर्बिया के नोवाक जोकोविच दूसरे, स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर तीसरे, अर्जेंटीना जुआन मार्टिन डेल पोत्रो को चौथे और जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव पांचवें नंबर पर बने हुए हैं । क्रोएशिया के मारिन सिलिच और ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम एक-एक स्थान खिसककर 7वें और 8वें पर पहुंच गए, जबकि दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन दो स्थान की छलांग लगाकर छठे नंबर पर पहुंचे। महिला सिंगल्स में शुरुआती तीन खिलाड़ियों की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ। रोमानिया की सिमोना हालेप, जर्...